कर्नाटक के नए सीएम बनेंगे येदियुरप्पा, कल सुबह 9:30 बजे लेंगे शपथ

Date: 16/05/2018
1164

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के बाद से सरकार बनाने को लेकर चल रहा असमंजस बुधवार शाम को साफ हो गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल वजुभाई वाला ने राज्य में सरकार बनाने के लिए सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को चुना है। बीजेपी सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है राज्यपाल ने बीएस येदियुरप्पा को सरकार बनाने का न्योता दिया है। सूत्रों के मुताबिक, येदियुरप्पा कल सुबह 9:30बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए येदियुरप्पा ने राज्यपाल से एक सप्ताह का समय मांगा है।

इसके बाद कांग्रेस ने राज्यपाल के इस फैसले पर आपत्ति जाहिर की है। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और जेडीएस के पास बहुमत के लिए पर्याप्त संख्या है, फिर भी राज्यपाल ने कुमारस्वामी को सरकार बनाने के लिए नहीं बुलाया। वह उम्मीद करते हैं कि संविधान का उल्लंघन नहीं होगा। राज्यपाल के फैसले के बाद कपिल सिब्बल ने कहा कि मणिपुर हो या फिर मेघालय हो, राज्यपाल ने बहुमत के हिसाब से सरकार बनवाई थी। फिर कर्नाटक के मामले में ऐसा क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल अगर संविधान का उल्लंघन करता है तो निश्चित रूप से कहीं न कहीं से तो दबाव है। इसी तरह राज्यपाल के फैसले पर आपत्ति जाहिर करते हुए एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि किसी को 3करोड़ रुपये का ऑफर दिया जा रहा है, किसी को 5करोड़ तो किसी को 100करोड़ का। सड़क पर घूमने वाले की कोई कीमत है?

कर्नाटक चुनाव के नतीजों में कोई भी पार्टी बहुमत का जादुई आंकड़ा (112) पार नहीं कर पाई थी। ऐसे में सत्ता हासिल करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों तरफ से विधायकों को जोड़ने-तोड़ने की हर संभव कोशिश चल रही थी। फिर शाम को कुमारस्वामी कांग्रेस-जेडीएस के कुल 113विधायकों को लेकर राजभवन पहुंच गए।जेडीएस नेता कुमारस्वामी, कांग्रेस विधायक जी. परमेश्वर और रेवन्ना ने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की और सभी विधायकों का समर्थन-पत्र भी सौंप दिया था।कुमारस्वामी और जी. परमेश्वर ने बताया था कि उन्होंने कांग्रेस-जेडीएस के सभी विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है। उम्मीद है राज्यपाल संविधान के मुताबिक, फैसला लेंगे। कांग्रेस-जेडीएस ने यह भी कहा था कि अगर उन्हें सरकार बनाने का मौका नहीं मिला, तो वो सुप्रीम कोर्ट भी जा सकते हैं। ऐसे में अब राज्यपाल की ओर से भाजपा को बहुमत साबित करने का ऑफर देने के बाद क्षेत्र की स्थिति बिगड़ने की संभावना है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025