धनबाद चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 में किया गया सेनेटाइज

City: Dhanbad | Date: 17/04/2020
1262

कुमारधुबी के बाघाकुड़ी में कोरोना का संक्रमित मरीज मिला है। उसे कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। कुमारधुबी की सीमा भी सील कर दी गई है। शुक्रवार को चिरकुंडा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के चिरकुंडा मंडल के महामंत्री अभिमन्यु कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 में घर-घर पहुंच कर सड़क, गली एवं मोहल्लों में सैनिटाइजिंग का काम शुरु किया है। अभिमन्यु कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या 12 के पड़ोसी वार्ड बाघाकुड़ी में एक पॉजिटिव केस पाया गया है। उन्होंने आमलोगों से अपील किया कि आप ज्यादा से ज्यादा घर में रहे और लॉकडाउन का पालन करें। अनावश्यक घर से बाहर न निकले। अगर किसी भी प्रकार की असुविधा होती है तो आप चिरकुंडा नगर परिषद द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर 7857044740य, 9155820883 संपर्क करें । मौके पर रवि प्रसाद, प्रेम शर्मा,अफजल खान, युवराज प्रसाद,बबली सिंह,सिंटू सेठ,विनोद शर्मा,कुंतल शास्त्री,अभिषेक झा,साकेत झा,लाली यादव,पित राम चौधरी,बप्पा मुखर्जी,सूरज यादव, अक्षित मिश्रा,राहुल झा,राजन यादव,सोनू सिंह,सुप्रियो लायक, हरिदास बाउरी,रवि चौधरी अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिन्होंनेअपने-अपने घरों के साथ- साथ गली मोहल्लों में भी सैनिटाइजिंग का काम किया।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026