तेतुलमारी मे हथियार के बल पर बैंक ऑफ़ इंडिया ग्राहक सेवा केंद्र से लाखों की लूट

City: Dhanbad | Date: 21/04/2025
1261

समय न्यूज़ 24 डेस्क कतरास (धनबाद) : तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तेतुलमारी शक्ति चौक के समीप स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में अपराधियों ने सोमवार दोपहर को लूट की घटना को अंजाम दिया। मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने केंद्र संचालक राजीव मंडल को हथियार का भय दिखाकर लगभग एक लाख रूप‌ए लूट लिए। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तहकीकात शुरू की। पुलिस ने अपराधियों की पहचान करने के लिए क ई जगहों पर लगी सीसीटीवी फूटेज को खंगाला। लूट की कहानी संचालक की जुबानीग्राहक सेवा केंद्र के संचालक राजीव मंडल ने बताया कि सोमवार दोपहर लगभग दो बजे चार लोग केंद्र के अंदर आए, जिसमें से तीन ने अपना मुंह गमछा और मास्क से ढक रखा था। दो ने मेरे सिर पर पिस्टल तान दिया। कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक अपराधी ने गल्ले से एक लाख रूपया निकाल लिया। अपराधियों ने शोर मचाने पर जान मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के दौरान अपराधियों ने केंद्र का शटर गिरा दिया था। अपराधियों के जाने के बाद शटर उठाकर जैसे ही बाहर निकला, अपराधियों को बाइक से आठ लेन सड़क से जाते हुए देखा। तेतुलमारी थानेदार सत्येंद्र यादव ने कहा कि वारदात को अंजाम देने वालों को बहुत जल्द पकड़ेंगे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026