समय न्यूज़ 24 पुटकी (अरुण कुमार सैनी): पुटकी स्टाफ कॉलोनी निवासी ललन भगत एवं आशा देवी की पुत्री अर्पिता सुमन का दुर्गापुर स्थित रामकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड सनाका हॉस्पिटल के प्रतिष्ठित एमबीबीएस पाठ्यक्रम में नामांकन हुआ है। अर्पिता की इस शानदार उपलब्धि पर नेताजी ग्रुप द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
ग्रुप के संस्थापक सह अध्यक्ष उत्पल मजुमदार उर्फ ‘नेताजी’ के नेतृत्व में सदस्यों ने अर्पिता सुमन को माला व पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सफल चिकित्सकीय जीवन की कामना की।मौके पर उत्पल मजुमदार ने कहा कि अर्पिता की यह सफलता केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने विश्वास जताया कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अर्पिता का यह कदम भविष्य में सेवा, समर्पण और मानवता की भावना को नई दिशा देगा।
सम्मान समारोह में नेताजी ग्रुप के प्रमुख सदस्य सह बैंक अधिकारी एवं झारखंड के प्रख्यात गायक उपेंद्र मालाकार उर्फ ‘मस्ताना’, राजेश भगत, सोनू कश्यप, उमेश भगत, अशोक चक्रवर्ती, गोलू कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
|