यात्रियों को वेल्लोर जाने के लिये मिली एक और सौगात
समय न्यूज़ 24 धनबाद न्यूज़:-यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने धनबाद और कोयम्बत्तूर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोमो, कोडरमा, गया, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, नागपुर, बल्लारशाह, वरंगल, विजयवाड़ा, गुडूर, काटपाडी, जोलारपेट्टै और ईरोड के रास्ते चलेगी।धनबाद से ट्रेन का नियमित परिचालन 22 अगस्त से प्रत्येक शनिवार और कोयम्बत्तूर से वापसी में 25 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को होगा.
22363 धनबाद-कोयम्बत्तूर अमृत भारत एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 22363 धनबाद-कोयम्बत्तूर अमृत भारत एक्सप्रेस धनबाद से शनिवार को 16.10 बजे रवाना होगी.16.40 बजे नेसुब गोमो, 17.00 बजे पारसनाथ, 17.23 बजे हजारीबाग रोड, 18.02 बजे कोडरमा, 19.30 बजे गया, 20.21 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 20.40 बजे डेहरी आन सोन, 20.56 बजे सासाराम, 21.30 बजे भभुआ रोड और 22.40 बजे डीडीयू पहुंचेगी। इसके बाद अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए सोमवार को 18.30 बजे कोयम्बत्तूर पहुंचेगी.
22364 कोयम्बत्तूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 22364 कोयम्बत्तूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को 07.50 बजे कोयम्बत्तूर से रवाना होगी.
गुरुवार को 05.05 बजे डीडीयू, 05.56 बजे भभुआ रोड, 06.30 बजे सासाराम, 06.48 बजे डेहरी आन सोन, 07.03 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 08.55 बजे गया, 10.25 बजे कोडरमा, 11.00 बजे हजारीबाग रोड, 11.18 बजे पारसनाथ और 11.48 बजे नेसुब गोमो पहुंचेगी। इसके बाद 13.00 बजे धनबाद पहुंचेगी.
|