विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा, खैरा में हुई चुनावी पाठशाला की बैठक

City: Dhanbad | Date: 22/07/2026
1303

समय न्यूज़ 24 डेस्क केंदुआ (धनबाद): विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR 2026) के तहत बुधवार (22 जुलाई) को उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरा के प्रांगण में बीएलओ/बीएलए-2 (BLO/BLA-2) की तृतीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस चुनावी पाठशाला की अध्यक्षता बीएलओ उमा कुमारी ने की।​बैठक के दौरान एक बड़ी सफलता की जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि धनबाद विधानसभा (क्षेत्र संख्या 40) के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्र संख्या 391 (खैरा) का पुनरीक्षण कार्य सबसे पहले पूर्ण कर लिया गया है।

​मतदान केंद्र संख्या 391 के आँकड़े:
​कुल मतदाता: 531
​ऑनलाइन प्रविष्टियाँ: 492
​ASDD (अनुपस्थित/स्थानांतरित/मृत/दोहरे) मतदाता: 39
​बैठक में उपस्थित अधिकारियों और बीएलए प्रतिनिधियों ने इस अभियान को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने पर संतोष व्यक्त किया और इसके लिए पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की।
​ये प्रतिनिधि और गणमान्य रहे मौजूद
​उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरा प्रांगण में संपन्न इस बैठक में मुख्य रूप से बीएलओ उमा कुमारी, बीएलए-2 सूरज पासवान, बीएलए-2 अख्तर अंसारी, बीएलए-2 विश्वनाथ राम के अलावा स्थानीय जन प्रतिनिधि और आसपास के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
​उपस्थित प्रमुख लोग:
पार्षद बद्री रविदास, आलोक कुमार, सोनी कुमारी, अरुण कुमार सैनी, राज कुमार भुइयां, धीरज कुमार, सोनू कुमार, जितेंद्र पासवान, जय पासवान, मंजीत कौर, परमजीत कौर, अमरजीत कौर, राधा देवी, आरती देवी, मीना देवी, बरती देवी, सुरेंद्र कुमार रविदास, सुनीता देवी, मीना देवी, मालती देवी और रौशन कुमार सहित कई स्थानीय ग्रामीण।
​रिपोर्ट: अरुण कुमार सैनी

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026