रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केन्दुआ:-केन्दुआडीह थाना में पदस्थापित नये थाना प्रभारी सह निरीक्षक शशि रंजन कुमार के निर्देशन में सांध्य ड्राइव के कारण जुआड़ियों, शराबीयों, मनचलों में हड़कंप मच गया है। वहीं केन्दुआडीह थाना मे पदासीन तेजतर्रार एस आई संजय कुमार ज्योति और रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में हर चौक चौराहे, सुनसान स्थलों, मैदानों में बैठकी करने वालों, नशा करने वालों की सामत आ गया है। प्रतिदिन 10/15 लोगों को पकड़ कर थाना लाया जाता है। उसमें कुछ सभ्य समाज के युवा भी शामिल रहते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि वरीय अधिकारियों के आदेश पर कारवाई की जा रही है। तत्काल में सब को चेतावनी देकर थाना से छोड दिया जा रहा है किंतु दोबारा ऐसे लोगों के पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध शख्त कानूनी कार्रवाई होगी जिसमे किसी का कोई पहल पैरवी नहीं सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में सड़क जाम की समस्या जल्द ही दूर होगी जेके मीठाई दुकान मोड़, सिनेमा हाॅल से केन्दुआ पुल, पुराना थाना तक सड़क की दोनों ओर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा।
|