खैरा में संचालित आउटसोर्सिंग में रोजगार को लेकर युवाओं ने मिला सांसद ढुल्लू महतो से,मिला आश्वाशन

City: Dhanbad | Date: 13/11/2026
14

केंदुआ भारत कोकिंग कोल की पुटकी बलिहारी क्षेत्र अंतर्गत केंदुआडीह कोलियरी के 4 नंo खैरा में संचालित टीबीईपीएल, एनएसआईपीएल (जेवी) आउटसोर्सिंग में रोजगार व अन्य समस्याओं को लेकर युवाओं ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो से मिल कंपनी की वस्तु स्थिति से उन्हें आवगत कराया और कहा कि यहां खनन होने से लोग काफी प्रभावित है। बावजूद भी सरकार के नियमानुसार युवाओं को 75 प्रतिशत रोजगार,खनन प्रकिर्या में नियमीत पानी का छिड़काव,फैलते प्रदूषण की रोकथाम,असुरक्षित ब्लास्टिंग,चिकित्सा शिक्षा जैसी समस्याओं में मानकों का पालन नही हो रहा है। युवाओं ने सांसद को बताया कि खासकर इस क्षेत्र में जब कभी भी कोई कंपनी खनन के लिए आती है तो यहां के कुछ लोग कंपनी पर हावी हो जाते है,लोगों के साथ मनमानी करते है और माहवारी लेवी लेकर युवाओं का रोजगार खा जाते है। भय से लोग बोल नही पाते हैं। वहीं उनके इस अवैध गोरखधंधे में स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन भी अहम भूमिका निभाने का कार्य करते हैं। यहां आउटसोर्सिंग का शुभारंभ 5 सितंबर 2025 को हुआ था और आज 14 माह होने को है पर अबतक 14 लोगों को भी आउटसोर्सिंग में रोजगार नही मिल पा रहा है। साथ ही प्रबंधन खनन बस्ती की ओर बढ़ाने की योजना बना रही हैं एवं ब्रिटिश जमाने की बनी एक चिमनी जिसे ध्वस्त करने और उसके नींव के समीप उसमें लगे करोड़ो के बज्र निरोधक यंत्र अवैध रूप से बिक्री करने की फिराक में लगे हुए हैं वहीं खैरा के युवाओं ने इस मामले को लेकर सांसद ढुल्लू महतो से अविलंब करवाई कर लेवी पर लगाम लगाने एवं बेरोजगारों को आउटसोर्सिंग में रोजगार दिलाने की मांग की है। वहीं सांसद ने युवाओं की फरियाद सुन छठ महापर्व के बाद कारवाई करने और युवाओं को खनन कंपनी में रोजगार का आश्वाशन दिया। मौके पर सागर पासवान,रौशन पासवान,छोटू यादव,सोनू यादव,अजय पासवान,शुभम पासवान कुमार,प्रिंस कुमार,रोहित कुमार,बाल्मीकि,भविष्य कुमार,संजीत कुमार,विकाश कुमार,जय पासवान,अंकुश कुमार पासवान, सजल कुमार,सुमित कुमार,रितेश कुमार, तस्लीम,नन्दन,सत्यम कुमार,मंजीत,आयुष,दीपक,आकाश,आशीष,दुर्लभ पासवान,प्रशांत कुमार,बक्सरी पासवान इत्यादि मौजूद थे।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026