धनबाद: बीसीसीएल (BCCL) के एरिया-06, धनसार अंतर्गत काली बस्ती ग्राउंड में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की टीम ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 11 टन अवैध कोयला जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, काली बस्ती ग्राउंड में अवैध तरीके से जगह-जगह कोयला एकत्र कर भारी मात्रा में डंप किया गया था। इस अवैध भंडारण की गुप्त सूचना मिलने पर CISF की टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर पूरे ग्राउंड की घेराबंदी की और वहां रखे अवैध कोयले को अपने कब्जे में ले लिया।
छापेमारी के बाद जब्त किए गए इस 11 टन अवैध कोयले को आगे की आवश्यक और विधिवत कार्रवाई के लिए बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया है। इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
|