एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आशंका

City: Dhanbad | Date: 26/09/2026
8

केंदुआ/धनबाद: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के सिजुआ क्षेत्र संख्या-5 अंतर्गत बसुदेवपुर कोलियरी के एकड़ा क्षेत्र में जमीन से अचानक धुआं निकलने से स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत और डर का माहौल बना हुआ है।

तेज बारिश और नमी के कारण उठ रहा धुआं?

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस जगह से धुआं निकल रहा है, वहां पहले बीसीसीएल द्वारा कोयला निकाला गया था। बाद में उस खाली जगह को बालू से भर दिया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि जब भी तेज बारिश होती है और जमीन में नमी आती है, तो नीचे से इस प्रकार धुआं निकलने लगता है।

प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, लोगों में टंडावाडी-छाताबाद जैसी घटना का डर

घटना की सूचना तुरंत बीसीसीएल प्रबंधन को दी गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई भी अधिकारी जायजा लेने मौके पर नहीं पहुंचा है। प्रबंधन की इस लापराही से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इस तरह की अनदेखी से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इलाके के लोगों के मन में यह आशंका सता रही है कि कहीं एकड़ा में भी टंडावाडी, छाताबाद, सिजुआ और लोयाबाद की मुस्लिम बस्ती जैसी कोई बड़ी दुर्घटना न घट जाए। फिलहाल, ग्रामीण खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं और सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।

रिपोर्ट: अरुण कुमार सैनी, केंदुआ (धनबाद)

More News

धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026