गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन

City: Dhanbad | Date: 16/09/2026
9

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ। श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति एसी मार्केट बैंक मोड़ धनबाद के तत्वाधान में बुधवार को विधिवत पूजा अर्चना कर भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता श्री नीलम मिश्रा पहुंची और अपने हाथों से भंडारा का वितरण किया, उनके साथ संयुक्त रूप जिप अध्यक्ष शारदा सिंह एवं जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुभाष रवानी ने भी सभी भक्तों को भोग वितरण किया मौके पर नीलम मिश्रा ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी गणेश पूजा बैंक मोड़ में धूम धाम से मनाया जा रहा है आज हजारों लोग यह भंडारा में शामिल हो रहे है। मौके पर समिति के अध्यक्ष श्री आकाश रवानी ने बताया कि आज गणेश पूजा अनुष्ठान का भव्य विसर्जन शोभा यात्रा निकाला जा रहा है, लोगो में काफी उत्साह है गणपति बप्पा सभी का कल्याण करे। वही समिति के सचिव ने जिप अध्यक्ष शारदा सिंह को शॉल देकर उनका स्वागत किया। वार्ड 32 के पार्षद सेंकी राज ने जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुभाष रवानी को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया विसर्जन शोभा यात्रा में ताशा पार्टी और डीजे पर खूब थिरके भक्त लोगो ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। मौके पर मुख्य रूप से नंदू रवानी, बाबू भैया, आर्यन भारती, अजय प्रसाद, विक्रांत यादव, आलोक चटर्जी, बंटी गुप्ता, कृष्ण यादव, जगनरायण, दिलीप सिंह, जीरखान सिंह, हारून रशीद, दीपू चंद्रवंशी। इत्यादि मौजूद थे।

More News

नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026
कुसुंडा स्टेशन पर बंद कमरे में लगी आग, जीआरपी ने बाल्टी से पानी डालकर बुझाने का किया प्रया...
तिथि : 14/08/2026