बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीएल को सौंपा, तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप

City: Dhanbad | Date: 29/07/2026
1277

समय न्यूज़ 24 कतरास  : अवैध कोयला खन्नन के खिलाफ सीआईएसएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। महुदा पुलिस अंचल के धर्माबांध ओपी क्षेत्र अंतर्गत बाबुडीह जंगल में छापेमारी कर लगभग 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त किया गया। जब्त कोयले का कुल वजन करीब 280 टन आंका गया है। छापेमारी अभियान का नेतृत्व सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट पी. के. तनवार ने किया। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर एरिया-3 के अंतर्गत बबनडीहा एवं बाबूडीह बस्ती के पास जंगलों में की गई। इस दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा छुपाकर रखे गए कोयले को बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान सीआईएसएफ के साथ बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया-3 के अधिकारी भी मौजूद थे। जब्त किए गए सभी 22 हाइवा कोयला को बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया-3 प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया है। डिप्टी कमांडेंट तनवार ने कहा कि अवैध खनन और कोयला तस्करी के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बाबुडीह जंगल में लंबे समय से अवैध कोयला खन्नन का कारोबार संचालित होने की चर्चा रही है। आरोप है कि यहां अवैध रूप से निकाले गए कोयले को ट्रको के माध्यम से अन्य राज्यों में भेजा जाता था। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

इधर, मामले में स्थानीय पुलिस प्रशासन की कथित मिलीभगत के भी आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन इस संबंध में किसी सक्षम अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सीआईएसएफ की इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026