कुसुंडा स्टेशन पर बंद कमरे में लगी आग, जीआरपी ने बाल्टी से पानी डालकर बुझाने का किया प्रयास

City: Dhanbad | Date: 14/08/2026
17

रिपोर्ट:- समय न्यूज़ 24 अरुण कुमार सैनी
केंदुआ: धनबाद रेल मंडल के कुसुंडा स्टेशन पर शुक्रवार की अहले सुबह रेलवे टिकट घर के बगल में बंद पड़े एक कमरे में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर बने जीआरपी थाना के बैरक में मौजूद जीआरपी के पदाधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। जीआरपी कर्मियों ने तत्काल बाल्टी में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच मामले की जानकारी जीआरपी प्रभारी राधा कुमारी सहित अन्य अधिकारियों को दी गई। सूचना के बाद दमकल को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। हालांकि, प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना में कमरे में रखे सामान को नुकसान पहुंचने की बात सामने आ रही है। आग से हुए कुल नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है। इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी राधा कुमारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। जीआरपी स्टाफ ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान दमकल को बुलाया गया और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026