चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब

City: Dhanbad | Date: 12/07/2025
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क - धनबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहाँ ज़िला उत्पाद विभाग के गोदाम से 802 बोतल शराब 'गायब' हो गईं। जब इस पर अधिकारियों से जवाब माँगा गया, तो उन्होंने दावा किया कि ये सारी शराब चूहों ने पी ली है।मामला तब सामने आया जब विभागीय जांच के दौरान गोदाम की शराब की गिनती की गई। शराब की इतनी बड़ी मात्रा का न मिलना अधिकारियों की नींद उड़ाने के लिए काफी था। जब जांच टीम ने सवाल उठाए, तो जवाब मिला – "चूहों ने सारी शराब खत्म कर दी!"

विशेषज्ञों और जनसामान्य ने इस दावे पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर मीम्स और तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह एक बड़ी लापरवाही या भ्रष्टाचार को छुपाने की कोशिश है।
क्या वाकई चूहे पी गए शराब?
पशु चिकित्सकों का मानना है कि इतनी मात्रा में शराब पीना किसी भी चूहे के लिए जानलेवा हो सकता है। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और अधिकारियों से जवाब-तलबी हो रही है। देखना दिलचस्प होगा कि सच्चाई क्या निकलती है – चूहों की करतूत या इंसानी चालाकी?

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026