आर्मी हेलिकॉप्टर के दोनों पायलटों की मौत, अरुणाचल प्रदेश के मंडला हिल्स पर क्रैश हुआ था

Date: 16/03/2023
1152

समय  न्यूज़ 24 डेस्क

आरुणाचल प्रदेश में गुरुवार सुबह क्रैश हुए आर्मी के हेलिकॉप्टर 'चीता' के दोनों पायलटों की मौत हो गई है. आर्मी के अधिकारियों की तरफ से इसकी पुष्टि कर दी गई है. दरअसल, सुबह लगभग 09:15 बजे इस हेलिकॉप्टर ने अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास से ऑपरेशनल उड़ान भरी थी

उड़ान के कुछ देर बाद ही हेलिकॉप्टर का एटीसी से संपर्क टूट गया औऱ बाद में ये बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सूचना मिलने पर पायलटों के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके कुछ घंटों बाद दोनों पायलटों के शव बरामद हुए हैं. फिलहाल अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं. साथ ही मृतक पायलटों के शवों को अस्पताल भेजा गया है
यह पहली बार नहीं है जब अरुणाचल प्रदेश में चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुआ हो, अक्टूबर 2022 में भी तवांग में इसी तरह का हादसा हुआ था. तब आर्मी का चीता हेलिकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और इसमें सवार दो पायलटों में से एक की मौत हो गई थी. जिस पायलट की इस दुर्घटना में मौत हुई थी, उसका नाम कर्नल सौरभ यादव था.

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025