दीपावली के अवसर पर धनबाद में सार्वजनिक स्थान पर पटाखा फोड़ने पर प्रतिबंध, छोटे पंडालों में काली पूजा की इजाजत

City: Dhanbad | Date: 11/11/2020
1400

समय न्यूज़ 24 ब्यूरो रिपोर्ट

धनबाद कोरोनाकाल में झारखंड सरकार द्वारा निर्गत दिशानिर्देश के आलोक में उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद उमा शंकर सिंह ने कोविड-19के फैलाव से बचाव एवं उचित भीड़ प्रबंधन के लिए काली पूजा एवं दीपावली के आयोजन से संबंधित दिशानिर्देश जारी कर दिए है। इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि दीपावली के अवसर पर सार्वजनिक स्थान पर पटाखा फोड़ने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। निजी स्थानों पर पटाखे फोड़ने के संबंध में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, प्रिंसिपल बेंच, नई दिल्ली के आदेश के अनुसार एक अलग आदेश जारी किया जाएगा।

परंपरा के अनुसार पूजा समिति छोटे पंडाल या मंडप बनाकर काली पूजा का आयोजन कर सकते हैं। परंतु पंडाल या मंडप को चारों ओर से बैरिकेड करना होगा। बैरिकेड पंडाल के अंदर आयोजक सहित कुल 15लोगों को ही उपस्थित रहने की अनुमति रहेगी। आम लोगों का पंडाल के अंदर प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

आम जनता एवं श्रद्धालु बैरिकेडिंग के बाहर से मास्क लगाकर तथा 2गज की दूरी का पालन करते हुए दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालुओं के बीच दूरी का पालन सुनिश्चित करने के लिए आयोजकों को 6फीट के अंतराल पर घेरा बनाकर स्थान चिह्नित करना होगा। उपायुक्त ने कहा कि पंडाल के आसपास किसी प्रकार की विद्युत साज-सज्जा करना, तोरण द्वार या स्वागत गेट इत्यादि का निर्माण नहीं किया जाएगा।

मंत्रोच्चार, पाठ, आरती के लिए सुबह 7:00बजे से रात्रि 9:00बजे तक 55डेसिबल तक के पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम उपयोग करने की अनुमति रहेगी। टेप, ऑडियो, डिजिटल रिकॉर्डिंग का कोई प्रसारण नहीं होगा। पंडाल के आसपास किसी तरह का मेला का आयोजन, फूड स्टॉल लगाने नहीं दिया जाएगा। विसर्जन के लिए किसी प्रकार का जुलूस निकालने नहीं दिया जाएगा। सभी प्रतिमाओं का विसर्जन जिला प्रशासन द्वारा प्राधिकृत स्थान पर किया जाएगा। काली पूजा एवं दीपावली के दौरान किसी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रसाद एवं भोग का वितरण, किसी प्रकार का निमंत्रण पत्र, सार्वजनिक कार्यक्रम, पंडाल का उद्घाटन पर प्रतिबंध रहेगा।

उपायुक्त ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में काली पूजा आयोजित करने की छूट नहीं होगी। दीपावली एवं काली पूजा आयोजन के क्रम में सभी पूजा समितियों को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड, रांची द्वारा निर्गत विस्तृत दिशा निर्देशों का अनुपालन करना होगा। साथ ही अनुमंडल दंडाधिकारी सुरेंद्र कुमार को निर्देश दिया है कि जिला के सभी पूजा पंडाल समिति के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य एवं सभी संबंधित इंसिडेंट कमांडर से समन्वय स्थापित करते हुए उपरोक्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि उपरोक्त आदेशों के अनुपालन के लिए अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) चंदन कुमार को वरीय पदाधिकारी के रूप में नामित किया है।

 उपायुक्त ने कहा कि उपरोक्त आदेश की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं 51 से 60 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026