राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर

Date: 03/02/2025
1347

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद : संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज (3 फरवरी) चर्चा में हिस्सा लिया। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत 'मेक इन इंडिया' का जिक्र करते हुए किया।कहा कि देश की मैन्युफैक्चरिंग 60 साल में सबसे निचले स्तर पर है। राहुल गांधी ने मेक इन इंडिया का जिक्र करते हुए फोन दिखाया और कहा कि भले ही हम कहें कि ये भारत में बना है लेकिन इसके पार्ट्स चीन से आए हैं और यहां असेंबल किया गया है। हमने कंजप्शन पर फोकस किया, जिसकी वजह से असमानता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि दुनिया पूरी तरह से बदल रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया की जो बात की, वह अच्छा आइडिया है। लेकिन मैन्युफैक्चरिंग फेल रही है। हम प्रधानमंत्री पर दोषारोपण नहीं कर रहे, पीएम ने कोशिश की, ये आइडिया सही था लेकिन वे फेल रहे हैं।इसके बाद राहुल गांधी ने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसपर संसद में सरकार पक्ष और विपक्षी सांसदों के बीच बहस बहस हो गई। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर को तीन बार अमेरिका भेजा गया ताकि प्रधानमंत्री को वहां आने का न्योता मिल सके। राहुल गांधी की इस बात सत्ता पक्ष भड़क गया।

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ी आपत्ति जाहिर की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ऐसी बयानबाजी नहीं चलेगी। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा,"आप जो बोल रहे हैं, उसके तथ्यों को सदन के पटल पर रखना होगा।"

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025
national news in hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से मेघालय और ओड़िशा के दो दिवसीय दौरे पर
तिथि : 09/01/2025