केजरीवाल सरकार मे दो नए मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने ली शपथ

Date: 09/03/2023
1153

समय न्यूज़ 24 डेस्क 

नयी दिल्ली : सौरभ भारद्वाज लगातार तीसरी बार ग्रेटर कैलाश से विधायक बने हैं। पहली बार 49 दिन की केजरीवाल सरकार में उन्हें मंत्री भी बनाया गया था, लेकिन दूसरी बार सरकार की जगह संगठन में लगाया गया। जबकि आतिशी पहली बार मंत्री बनी है।
दिल्ली सरकार में आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने मंत्री पद की शपथ ली। सौरभ के साथ-साथ आतिशी ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। उपराज्यपाल वीके सक्सेना की मौजूदगी में दोनों मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। दोनों नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही विभागों के बंटवारे भी कर दिए गए हैं। आतिशी अब से शिक्षा, लोक निर्माण, बिजली और पर्यटन विभाग को संभालेंगी, वहीं सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य, पानी और उद्योग विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।
सौरभ भारद्वाज लगातार तीसरी बार ग्रेटर कैलाश से विधायक बने हैं। पहली बार 49 दिन की केजरीवाल सरकार में उन्हें मंत्री भी बनाया गया था, लेकिन दूसरी बार सरकार की जगह संगठन में लगाया गया। इस बीच वे संगठन के लिए काम करते रहे। तीसरी बार विधायक बनने और राघव चड्ढा के राज्यसभा सांसद बनने के बाद उन्हें दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया। वे पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं और अन्ना आंदोलन से भी जुड़े थे।
आतिशी पहली बार बनी मंत्री
कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। 2020 में पहली बार वे विधायक बनीं। आतिशी केजरीवाल सरकार के साथ लंबे समय से काम कर रही हैं और उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया की सलाहकार भी रह चुकी हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आए बदलाव के पीछे आतिशी की अहम भूमिका मानी गई है। आतिशी के ही सुझाव पर शिक्षा के क्षेत्र में तमाम बदलाव किए गए हैं।
राजनीति में आने से पहले शिक्षिका रही हैं आतिशी
1981 को जन्मी आतिशी की पढ़ाई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज से बैचलर डिग्री हासिल की। डीयू से पढ़ाई करने के बाद रोड्स स्कॉलशिप हासिल कर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लंदन से मास्टर्स किया। राजनीति में आने से पहले आतिशी ने आंध्रप्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में इतिहास पढ़ाती थीं। उन्होंने कई स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ भी काम किया हैं। वे अन्ना आंदोलन के समय केजरीवाल के संपर्क में आईं।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025