3 मई तक ट्रेन रद्द, एडवांस टिकट बुकिंग पर लगी रोक

Date: 14/04/2020
1162

 
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है. इस दौरान ट्रेन और विमान सेवाएं पहले की तरह रद्द रहेंगी. इसके अलावा रेलवे ने ट्रेनों में एडवांस टिकट बुकिंग पर भी रोक लगा दी है. इसका मतलब ये हुआ कि आप अब 3 मई के बाद के रेल टिकट भी नहीं करा सकेंगे.
 
ये नियम इंटरनेट से टिकट बुकिंग पर भी लागू है. बता दें कि इससे पहले जब 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा हुई थी तब रेलवे ने 15 अप्रैल के बाद टिकटों की बुकिंग पर रोक नहीं लगाई थी. यह उन लोगों के लिए बड़ा झटका है जो लॉकडाउन के बाद की ट्रैवल प्लानिंग कर रहे हैं. ऐसे में ​आपको सलाह दी जाती है कि फिलहाल ट्रैवल प्लानिंग को रोक दें. हालांकि, रेलवे ने ये भी साफ किया है कि ऑनलाइन टिकट कैंसिलेशन की सुविधा मिलती रहेगी.
 
लॉकडाउन को भले ही 3 मई तक बढ़ाया गया है लेकिन अब भी स्थायी तौर पर इस दिन तक सबकुछ ठीक होने की उम्मीद कम ही है. ऐसे में अगर आगे भी रेलवे की सर्विस को बंद रखने को कहा जाता है तो रेलवे को यात्रियों की​ टिकट बुकिंग को रद्द करने और रिफंड की जद्दोजहद करनी पड़ेगी. यही वजह है कि रेलवे आगे के लिए जोखिम लेना नहीं चाहता है. इसके साथ ही एडवांस टिकट बुकिंग पर रोक से लोगों को भी परेशानी से बचाया जा सकता है.
 
अगर आपने 3 मई की अवधि के दौरान की रेल टिकट ले रखी है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आईआरसीटीसी के मुताबिक अगर यात्री अपनी टिकट को रद्द करता है, तो संभावना है कि उसे कम पैसा मिले.
 
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उन ट्रेनों के लिए ई-टिकट को रद्द न करें, जिन्हें रेलवे ने रद्द कर दिया है. रेलवे की ओर से भरोसा दिया गया है कि यात्रियों को पूरा रिफंड मिलेगा. अगर आपने काउंटर से रेल टिकट ले रखा है तो आपको 21 जून तक रिफंड मिल जाएगा.

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025