बलात्कार के दोषी आसाराम पर किताबों के स्टॉल से विवाद, सीएम रुपाणी ने किया था अहमदाबाद में आयोजित बुक फेयर का उद्घाटन

Date: 28/11/2018
1149

गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित एक बुक फेयर में विवादास्पद प्रवचनकर्ता आसाराम बापू पर आधारित किताबों वाले स्टॉल पर विवाद हो गया है। इस बुक फेयर का आयोजन अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन की तरफ से किया गया है। लोगों ने नगर निगम के फैसले पर सवाल उठाया है कि कैसे नाबालिग के रेप के मामले में उम्रकैद की सजा पा चुके एक शख्स पर आधारित किताबों के स्टॉल को लगाने की इजाजत दे दी गई।

बता दें कि इस बुक फेयर का उद्घाटन सीएम विजय रुपाणी ने 24नवंबर को किया था। इसमें एक स्टॉल है, जिसका नाम संत श्री आसारामजी सत्यसाहित्य मंदिर है। यहां धर्म, अध्यात्म, मानव मूल्यों और महिला उत्थान जैसे मुद्दों पर आसाराम के विचारों पर आधारित किताबें हैं।

साहित्य के क्षेत्र से जुड़े मशहूर शख्सियत संजय भावे ने कहा, जैसे ही मैंने आसाराम का स्टॉल देखा, मैं बुक फेयर से निकल गया। अहमदाबाद नगर निगम को पता होना चाहिए कि आसाराम एक नाबालिग के बलात्कार का दोषी है और उसे मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा मिली है। उन्होंने आसाराम को पहले भी स्टॉल दिया है और उस वक्त उनकी दलील थी कि आसाराम का मामला फिलहाल विचाराधीन है। लेकिन नगर निगम से अब इस बात की अपेक्षा नहीं थी।

इस बारे में नगर निगम के डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर मुकेश गढ़वी ने कहा, बुक फेयर के लिए स्टॉल की बुकिंग ऑनलाइन की गई है। और यह बुकिंग प्रकाशक के नाम से की गई है। इसलिए हम जानने की स्थिति में नहीं हैं कि बुकिंग कौन कर रहा है?

बता दें कि इसी साल अप्रैल माह में आसाराम बापू को नाबालिग से बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया गया था। जोधपुर की अदालत ने आसाराम को 1 लाख रुपए जुर्माने के साथ ही उम्रकैद की सजा सुनायी थी। बलात्कार के इस मामले में अदालत ने बाकी दो दोषियों को भी 20-20 साल की सजा सुनायी थी। साल 2013 में शाहजहांपुर की रहने वाली 16 साल की लड़की ने आसाराम पर उसके जोधपुर आश्रम में रेप का आरोप लगाया था। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आसाराम बापू को गिरफ्तार कर लिया था। आसाराम बापू पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से जेल में बंद है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025