करतारपुर कॉरिडोर के शिल्यानास समारोह में सिद्धू के बाद इमरान खान ने सुषमा स्वराज और अमरिंदर सिंह को भी भेजा न्यौता

Date: 25/10/2018
1168

करतार पूर कॉरिडोर के शिल्यानास समारोह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को भी आमंत्रित किया है। बता दें कि इससे पहले पाक पीएम ने नवजोत सिंह सिद्धू को नयौता दिया था।

बता दें कि शनिवार को ही पाकिस्तान सरकार ने 201 9 में श्री गुरु नानक देव जी की 550 वीं जयंती के लिए करतारपुर कॉरिडोर खोलने का फैसला किया है। साथ ही इस बात की भी घोषणा की कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 28 नवंबर 2018 को इस कॉरिडोर का उद्धाटन करेंगे। पाकिस्तान के करतारपुर में स्थित गुरुनानक देव जी से जुड़े ऐतिहासिक गुरुद्वारे के लिए बॉर्डर तक भारत में कॉरिडोर बनाए जाने को मोदी कैबिनेट ने गुरुवार को ही मंजूरी दे दी थी।

इस उद्धाटन समारोह के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नवजोत सिंह सिद्धू की भी न्यौता दिया है। इससे पहले उन्होंने जब पीएम पद की शपथ ली थी तब भी सिद्धू तो बुलाया था। पाक प्रधानमंत्री ने सिद्धू को शुक्रवार को फोनकर के न्यौता दिया। हालांकि सिद्धू ने कहा है कि वह केंद्र सरकार से अनुमति लेने के बाद ही वहां जाएंगे।

बता दें कि इससे पहले जब मोदी कैबिनेट ने सिख समुदाय को बड़ी खुशखबरी देते हुए कहा कि वह करतारपुर गलियारे (कॉरिडोर) के विकास के लिए पाकिस्तान सरकार से आग्रह करेगी तो सिद्धू ने पीएम मोदी को थैंक्यू कहा था। सिद्धू ने कहा,'मैं भारत सरकार का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने दुनिया के 12 करोड़ नानक नाम लैवस के हित में पाकिस्तानी सरकार से अनुरोध किया। मुझे उम्मीद है कि सुषमा स्वराज से जो वायदे किये थे वह पत्र तैयार होगा।'

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025