SBI के पेंशनधारी खाताधारकों के लिए अलर्ट

Date: 20/11/2018
1161

अगर आपका अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में है और आप पेंशनधारी हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। बैंक ने अपने पेंशन खाताधारकों को सूचित करते हुए कहा है कि उन्हें 30 नवंबर से पहले अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा करना होगा, अन्यथा उनका पेंशन खाता बंद कर दिया जाएगा। जीवन प्रमाणपत्र जमा नहीं कर पाने की सूरत में उनके खाते में पेंशन का पैसा जमा नहीं होगा।  इस तरह कर सकते हैं जमा : बैंक ने कहा है कि पेंशन खाताधारक अपने जीवन प्रमाणपत्र को दो तरह से जमा करवा सकते हैं। पहला तरीका है बैंक की शाखा में जाकर इसको जमा कराने का और दूसरा नेटबैंकिंग के जरिए ऑनलाइन अपलोड करने का। प्रत्येक पेंशनधारक के लिए बैंक के लिए अपना जीवन प्रमाण जमा करना जरूरी होता है। इसके बाद उनके खाते में साल भर पेंशन का पैसा जमा होता रहता है।  ऐसे बनेगा जीवन प्रमाण पत्र : अब कोई भी पेंशन धारक आसानी से घर बैठे अपना जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकता है। केंद्र सरकार ने आधार नंबर के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए एक वेबसाइट को शुरू किया है। jeevanpramaan.gov.in के जरिए ऐसा किया जा सकता है। ऑनलाइन सर्टिफिकेट की डिटेल पेंशनधारक के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भेज दी जाती है। इसके अलावा जीवन प्रमाण सर्टिफिकेट आप आसानी से अपने बैंक खाते, कॉमन सर्विस सेंटर या फिर किसी भी सरकारी कार्यालय से हासिल कर सकते हैं।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025