आईआरसीटीसी स्कैम मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में पेश नहीं हुए लालू , 20 दिसंबर तक टली सुनवाई

Date: 19/11/2018
1162

आईआरसीटीसी स्कैम मामले में आरोपी लालू प्रसाद यादव की नियमित जमानत पर अब 20दिसंबर को सुनवाई होगी। लालू यादव को आज दिल्ली की पटियाला कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होना था, लेकिन वह नहीं हुए जिसके बाद अदालत ने इस मामले की सुनवाई 20दिसंबर तक टाल दी। इसके साथ ही कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया है कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई के लिए समुचित व्यवस्था करे।पिछले महीने 6अक्टूबर को हुई सुनवाई में इसी मामले में कोर्ट ने राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को पहले ही जमानत दे चुकी है। वहीं, ईडी केस में भी सभी आरोपियों की सुनवाई हुई। ईडी केस में सभी आरोपियों को एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी थी। हालांकि, इसमें भी लालू यादव को जमानत नहीं मिली थी। इस केस में भी 20दिसंबर को ही अगली सुनवाई होगी और लालू यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश होंगे।

गौरतलब है कि ईडी का आरोप है कि लालू प्रसाद जब रेल मंत्री थे तो पुरी और रांची में रेलवे के दो होटलों का सब-लीज मेसर्स सुजाता होटल प्राइवेट लिमिटेड को दी गई थी। आरोप है कि इसमें आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने रेलमंत्री के आदेश पर अपने पदों का दुरूपयोग किया था।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025