पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले नक्सली हमला, 1 जवान सहित 4 की मौत

Date: 08/11/2018
1154

छत्तीसगढ़ में चुनावी शंखनाद से पहले एक बार फिर बड़ा नक्सली हमला हुआ है। गुरुवार को नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में सीआईएसएफ की बस को निशाना बनाते हुए उसे बम से उड़ा दिया। नक्सलियों द्वारा किए गए इस हमले में एक जवान और तीन स्थानीय नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। महज एक सप्ताह के भीतर जिले में यह दूसरा नक्सली हमला है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दंतेवाड़ा में सुबह सीआईएसएफ की टीम एक मिनी बस में सवार होकर आकाश नगर की ओर रवाना हुई थी, इसी दौरान नक्सलियों ने बस पर हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, सेना के जवानों की ड्यूटी चुनावों के दौरान सुरक्षा को चाकचौबंद करने में लगी हुई थी। गुरुवार को टीम अपना काम करके वापस लौट रही थी कि तभी सब्जी खरीदने के लिए रास्ते में रुकी, इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया।

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बचेली से आकाश नगर के मध्य नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एक मिनी बस को उड़ा दिया है। इस घटना में मिनी बस के चालक, परिचालक और हेल्पर की मृत्यु हो गई तथा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया।इस घटना में दो जवान घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। आज बल के जवान आकाश नगर से रोजमर्रा का सामान लेने के लिए बचेली गए थे। जब जवान सामान लेकर लौट रहे थे तब बचेली से आकाश नगर के मध्य नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर बस को उड़ा दिया। इस घटना में बस में सवार तीन नागरिकों की मृत्यु हो गई तथा सीआईएसएफ का एक जवान शहीद हो गया।

उन्होंने बताया घटना की जानकारी मिलने के बाद, अतिरिक्त सुरक्षा बल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है तथा शवों और घायलों को बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025