राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत इन लोगों ने देशवासियों को दी दीवाली की बधाई

Date: 07/11/2018
1159

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं ने बुधवार को दीवाली के मौके पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी I राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा, "दीवाली का त्योहार सभी देशवासियों के लिए खुशहाली और समृद्धि लाए. मेरी कामना है कि दीपों का यह पर्व हमारे देश के प्रत्येक घर और परिवार को और समूचे विश्व को आलोकित कर दे I

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा कि दीवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. उन्होंने कहा, मैं प्रकाश-पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. दीवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और भगवान राम के सद्गुणों के प्रति हमारी आस्था को मजबूत बनाता है I

नायडू ने कहा, दीपावली का पर्व संपत्ति, गौरव और समृद्धि की प्रतीक देवी लक्ष्मी से भी जुड़ा है. सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में रहने वाले भारतीय मूल के लोग बड़ी धूमधाम से इस त्योहार को मनाते हैं. मैं कामना करता हूं कि दीपावली का पर्व हमारे जीवन में प्रकाश, शांति, समृद्धि और प्रसन्नता लाए I

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, दीपावली की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई. मेरी कामना है कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सभी को दीवाली की शुभमानाएं दी हैं. उन्होंने कहा, भगवान आपके जीवन को खुशियों, शांति एवं समृद्धि से भर दें I

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी देशावासियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, दीवाली पर मैं आप सभी के लिए शांति और खुशियाली की कामना करता हूं." दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी को दीवाली की शुभकामनाएं दी है I

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025