छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले बड़ा नक्सली हमला, 4 जवान शहीद, 2 घायल

Date: 27/10/2018
1175

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है, जिसमें सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के कम से कम चार जवान शहीद हो गए. इस हमले में दो जवानों के घायल होने की भी खबर है.नक्सली हमले में शहीद हुए जवान CRPF-168बटालियन के थे. ये जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे, तभी बासागुड़ा थानाक्षेत्र के मुर्दोण्डा गांव के नजदीक धमाका हो गया. CRPF के ASP दिव्यांग पटेलने इस घटना की पुष्टि की है.

इससे पहले मई 2018में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में पुलिस के सात जवान शहीद हो गए थे. नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के चोलनार के जंगलों में आईईडी ब्लास्ट करके जवानों को निशाना बनाया.हमले के वक्त ये जवान निजी जाइलो गाड़ी में सवार थे. उनके मूवमेंट की सूचना नक्सलियों को काफी पहले से मिल चुकी थी. जैसे ही यह गाड़ी उनके टारगेट में आई, नक्सलियों ने IED विस्फोट कर दिया था. नक्सलियों ने जवानों के पास से उनके मोबाइल, वायरलेस सेट समेत पांच इंसास रायफल और दो एके 47भी लूटकर ले गए थे. बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और आचार संहिता भी लागू है. सूबे में पहले चरण और दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव अधिसूचना भी जारी हो चुकी है. पहले चरण में सूबे की 18 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 72 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा.

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025