2019 लोकसभा चुनाव:बिहार में BJP-JDU एक समान सीट पर चुनाव लड़ेंगे

Date: 26/10/2018
1174

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच सीटों को लेकर चल रही खींचतान शुक्रवार को खत्म हो गई है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच दिल्ली में हुई बैठक के बाद सीट बंटवारे को लेकर फैसला हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, जेडीयू और बीजेपी एक समान सीट पर चुनाव लड़ेंगे और अन्य साथियों को भी सम्मानजनक सीटें मिलेंगी । उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी उसकी घोषणा कुछ दिनों में की जाएगी।अमित शाह ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव पीएम मोदी की अध्यक्षता में लड़ा जाएगा और एनडीए पहले से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेंगे। उपेंद्र कुशवाह के बारे में पूछे गए सवाल पर अमित शाह ने कहा कि वह हमारे साथ है और एनडीए के सभी साथियों को सम्मानजनक सीटें दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि राम विलास पासवान और उपेंद्र कुशवाह हमारे साथ हैं और नए साथी के आने पर सभी की सीटों को घटाया गया है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में सीट बंटवारे के फॉर्मूला पर बात हो गई है।

नीतीश कुमार के साथ उनकी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन उर्फ ललन भी थे। दलीय सूत्रों के मुताबिक यह सीएम की राजनीतिक यात्रा है। उनके पहुंचते ही दिल्ली में मौजूद जदयू के कुछ और नेता उनसे मिलने पहुंचे। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए के बीच बिहार की सीटों पर बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत के बीच नीतीश कुमार का दिल्ली पहुंचना अहम माना जा रहा था। गौरतलब हो कि जदयू सांसद आरसीपी सिंह ने बुधवार को ही कहा था कि सीट बंटवारे पर निर्णय लिया जा चुका है और जल्द ही इसका ऐलान आला नेता करेंगे। 

 

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025