तीन तलाक पर पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा, हिंदू दो शादी करके जेल चला जाए तो...?

Date: 07-02-2018
1166

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संसद में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया. पीएम लोकसभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे. इसके बाद, शाम को 4 बजे पीएम मोदी ने राज्यसभा को भी संबोधित किया. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीन तलाक बिल को अटकाने का आरोप लगाते हुए पूछा कि अगर हिंदू दो शादी करके जेल चला जाए तो उसके परिवार का भरण-पोषण कौन करेगा. पीएम मोदी ने कांग्रेस के नेम चेंजर वाले तंज पर जवाब देते हुए कहा कि वह नेम चेंजर नहीं बल्कि ऐम चेंजर हैं यानी लक्ष्य का पीछा करना उनका मकसद है. पीएम ने कहा, ‘कांग्रेस ने कभी लाल किले से दूसरी सरकारों की तारीफ नहीं की जबकि मैंने की है. पीएम मोदी ने कहा, बीजेपी की बुराई करते-करते आप भारत की बुराई करने लग जाते हैं. मोदी पर हमला बोलते-बोलते आप हिंदुस्तान पर हमला बोलने लगते हैं. उन्होंने कांग्रेस पर हमला तीखा करते हुए कहा,आपको गांधी जी वाला भारत चाहिए मुझे भी गांधी जी वाला भारत चाहिए. गांधी जी ने कहा था आजादी मिल गई अब कांग्रेस की जरूरत नहीं है.

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025