खतरे के निशान से ऊपर पहुंची यमुना, दिल्ली में बाढ़ का हाई अलर्ट

Date: 28/07/2018
1162

हरियाणा द्वारा हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अभी यमुना नदी 204.92 मीटर पर बह रही है। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा है। अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से 1.36 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जबकि शुक्रवार को यह मात्रा 83,241 क्यूसेक रही। साथ ही उन्होंने बताया कि पहाड़ों में भारी बारिश के कारण हथिनीकुंड में पानी का स्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया।यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बाद दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को एक अलर्ट जारी किया है। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने निचले इलाकों में रह रहे 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तैयारियां की है। पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा है कि दिल्ली ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 27 जुलाई को शाम सात बजे 204. 10 मीटर पहुंच गया। जलस्तर में इजाफा हो रहा है। 

बयान में कहा गया है कि सभी एग्जक्यूटिव इंजीनियरों / सेक्टर ऑफिसर को नियंत्रण कक्ष से करीबी संपर्क रखने का निर्देश दिया गया है। त्वरित प्रतिक्रिया टीम के तहत हमारे लोग तैनात हैं और आज सेवा में वाहन तथा तीन नौकाओं को लगाया गया।अधिकारियों का कहना है कि नई दिल्ली को पीने का पानी मुहैया कराने वाले हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी को शहर में पहुंचने में आमतौर पर 72 घंटों का समय लगता है। 

 

 

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025