दुरंतो एक्सप्रेस में सर्व किया गया अधपका चिकन, केटरर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म

Date: 01/07/2018 samay news 24 desk
1162

ट्रेन में खराब खाना सर्व किए जाने की शिकायत अक्सर सामने आती रही है। इस बार दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों ने अधपका खाना परोसे जाने की शिकायत की है। पुरी-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस के यात्रियों ने ट्रेन में अधपका खाना दिए जाने की शिकायत की जिसके बाद आईआरसीटीसी ने फैसला किया कि इस ट्रेन में खाना मुहैया कराने वाली कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया जाएगा। आईआरसीटीसी के समूह महाप्रबंधक (पूर्वी क्षेत्र) देवाशीष चंदा ने कहा कि खाना मुहैया कराने वाली कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि आज सुबह सियालदह पहुंची ट्रेन के यात्रियों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। चंदा ने कहा कि पुरी में आईआरसीटीसी के दक्षिण-मध्य क्षेत्र में खाना परोसा गया। शनिवार रात परोसे गए खाने की गुणवत्ता को लेकर प्राप्त शिकायतों पर हमने फैसला किया कि कैटरिंग कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुरी-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस में खाने की आपूर्ति कर रही कंपनी का अनुबंध अगले कुछ दिनों में खत्म होना है और शिकायत के मद्देनजर हमने फैसला किया है कि अब केटरर का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू ही नहीं किया जाएगा। आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों ने शिकायत की थी कि शनिवार रात के खाने में परोसा गया चिकन (मुर्गे का मांस) अधपका था। 22202 पुरी-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन पूर्वी रेलवे द्वारा किया जाता है, जिसका मुख्यालय कोलकाता में है। 

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025