राजीव गांधी की तरह PM मोदी को मारने की साजिश, नक्सलियों की चिट्ठी से खुलासा

Date: 08/06/2018 ANI NEWS
1168

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में कुछ दिनों पहले हुई पांच गिरफ्तारियों के बाद भी कई खुलासे हो रहे हैं. पहले खुलासा हुआ कि नक्सली देश में एक और राजीव गांधी हत्याकांड की साजिश रच रहे हैं. अब एक ऐसी चिट्ठी सामने आई है जिसमें खुलासा हुआ है कि ये साजिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ही रची जा रही है. 18अप्रैल को रोणा जैकब द्वारा कॉमरेड प्रकाश को लिखी गई चिट्ठी में कहा गया है कि हिंदू फासिस्म को हराना अब काफी जरूरी हो गया है. मोदी की अगुवाई में हिंदू फासिस्ट काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, ऐसे में उन्हें रोकना जरूरी हो गया है. चिट्ठी में लिखा गया है कि मोदी की अगुवाई में बीजेपी बिहार और बंगाल को छोड़ करीब 15से ज्यादा राज्यों में सत्ता में आ चुकी है. अगर इसी तरह ये रफ्तार आगे बढ़ती रही तो माओवादी पार्टी को खतरा हो सकता है. इसलिए वह सोच रहे हैं कि एक और राजीव गांधी हत्याकांड की तरह घटना की जाए.कहा गया है कि अगर ऐसा होता है तो ये एक तरह से सुसाइड अटैक लगेगा, हमें लगता है कि हमारे पास ये चांस है. मोदी के रोड शो का टारगेट करना एक अच्छी प्लानिंग हो सकती है.

इस मामले पर सीपीआई(M) नेता सीताराम येचुरी का कहना है कि अगर इस प्रकार की कोई बात सामने आई है तो इसकी जांच होनी चाहिए. आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 1991में हत्या कर दी गई थी. तमिलनाडु में एक सुसाइड बॉम्बर के जरिए राजीव गांधी को मार दिया गया था. 5लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुणे पुलिस का कहना था कि उसे ऐसे सबूत मिले हैं, जिसमें नक्सलियों द्वारा राजीव गांधी हत्याकांडकी तर्ज पर एक और कांड किए जाने की साजिश रचे जाने का पता चला है.

पीएम पर फिदायीन हमले की योजना का खुलासा, यह देश का दुर्भाग्य है: गिरिराज सिंह

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025