यूपीः नौकरानी की बेटी ने बीजेपी विधायक पर लगाया रेप का आरोप, विधायक ने आरोपों को किया खारिज

Date: 30/05/2018 Samay News Desk
1168

उन्नाव रेपकांड के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि बदायूं के बिसौली से बीजेपी विधायक कुशाग्र सागर पर एक युवती ने रेप करने का आरोप लगाया है. इल्जाम है कि आरोपी विधायक युवती को शादी का झांसा देकर 2साल तक उसका यौन शोषण करता रहा. पीड़िता ने बरेली के एसएसपी को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है. 19वर्षीय युवती ने बरेली के एसएसपी को लिखित शिकायत देकर भाजपा विधायक कुशाग्र सागर पर उसके साथ दो साल तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है. पीड़ित युवती ने धमकी देते हुए कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह जान दे देगी.

उधर, आरोपी बीजेपी विधायक कुशाग्र का कहना है आरोप पूरी तरह निराधार हैं. मेरी और पार्टी की छवि खराब करने के लिए ये सब किया जा रहा है. मैं 25 साल का हूं, मुझ पर आरोप लग रहे हैं कि मैंने चार साल तक घर में रख कर रेप किया. 21 साल की उम्र से मैंने ये सब कैसे किया? 2014 में भी ऐसा ही हुआ था. कम्प्लेन दर्ज कराई गई थी मेरे खिलाफ. इन्होंने ही करवाई थी. जांच हुई. कोई आरोप साबित नहीं हुआ. मेरी नौकरानी और उसकी बेटी ने फिर एफिडेविट पर साइन किये. कि ग़लतफहमी हुई थी हमें. वो एफिडेविट अभी भी है मेरे पास. इसी वजह से उन पर कार्रवाई नहीं हुई. मेरे पिताजी योगेन्द्र सागर भी एमएलए थे, उन के टाइम पर उन्हें टारगेट किया. अब मैं बना हूं तो मुझे कर रहे हैं.

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025