लड़की से रेप के बाद की गई ऐसी बर्बरता, पढ़कर कांप जाएगी रूह

Date: 18/05/2018
1162

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 28 साल की लड़की के साथ रेप करके उसकी हत्या कर दी गई। इतना ही पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में आया कि उसके प्राइवेट पार्ट में बीयर और सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल डाली गई थी। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्हें गुरूवार को भोपाल के प्रीति नगर इलाके में किराए के घर में रह रही एक महिला की डेड बॉडी मिली जिसके शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे। शिनाख़्त के बाद पता चला की महिला के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। 

पुलिस के मुताबिक महिला की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में आया है कि महिला के प्राईवेट पार्ट में एक बीयर की बोतल और सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल डाली गई थी। महिला की पहचान सिहोर जिले के इच्छावार शहर की निवासी के रूप में की गई है। जो यहां एक लड़के के साथ किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि जब आसपास के लोगों को उसके घर से बदबू आने लगी तब उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचे तो देखा तो लड़की लाश कमरे में पड़ी है। उसके शरीर में कपड़े भी नहीं थे।

अशोक गार्डन शहर के इंस्पेक्टर सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ के दौरान पड़ोसियों ने बताया कि इन दोनों को देख कर लगता था कि दोनों पति और पत्नी था। दोनों बहुत ही शांत तरीके से यहां रह रहे थे। महिला ज्यादातर घर पर रहा करती थी, जबकि लड़का बाहर जॉब करने जाता थ। फिल्हाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और  आरोपियों को जल्द पकड़ने की कोशिश कर रही है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025