घाटी में आतंकियों ने एक परिवार के घर में घुस कर ताबड़तोड़ गोलीबारी से एक की मौत

Date: 05/05/2018 News Agency report
1163

घाटी में आतंकियों ने एक परिवार को घर में घुस कर ताबड़तोड़ गोलीबारी करके भून डाला। इस गोलीबारी में 35 वर्षीय युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। हमले के तुरंत बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जबकि आतंकियों ने इस हमले में युवक की पत्नी को भी गोली मारकर बुरह तरह जख्मी कर दिया।

घायल महिला को विशेष इलाज के लिए श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले में मारे गए युवक की पहचान सोपोर के मोहम्मद अशरफ के रूप में हुई है। जबकि उसकी पत्नी की पहचान सईमा बेगम के तौर पर हुई है। मृतक पेशे से ड्राइवर बताया जा रहा है। सोपोर के पुलिस अधीक्षक जावेद इकबाल ने कहा, शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे आतंकी जबरदस्ती अशरफ के घर में घुस आए और ताबड़तोड़ गोलीबारी करना शुरू कर दिया।

अचानक से हुए इस हमले में उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस हमले में उसे पांच गोलियां लगी। जबकि उनकी पत्नी के पैर में गोली लगी। फिलहाल हत्या के कारणों का साफ पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि आतंकियों ने मुखबिरी के शक में युवक की हत्या की है। आतंकी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके से पहुंच कर आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

News Agency report

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025