कर्नाटक चुनावः BJP ने की 72 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

Date: 09/04/2018
1206

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार देर रात 72 नामों की पहली सूची जारी कर दी। भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा अपने परंपरागत शिकारीपुरा क्षेत्र से लड़ेंगे। पूर्व उप मुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा शिवमोगा से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले उम्मीदवार तय करने के लिए भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति ने लगभग ढाई घंटे मंथन किया। राज्य की 224 सीटों में से पार्टी ने पहले दौर में लगभग 140 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की। पार्टी राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पर उम्मीदवार चयन में वह सामाजिक समीकरणों पर ज्यादा ध्यान दे रही है। राज्य में कांग्रेस सरकार द्वारा लिंगायत समुदाय को अलग धर्म का दर्जा देने की सिफारिश के बाद भाजपा लिंगायत समुदाय के कुछ कद्दावर नेताओं को मैदान में उतार सकती है। 

शाम साढे छह बजे से शुरू हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में गहन चर्चा की गई। रात नौ बजे येदियुरप्पा और कर्नाटक के नेता बैठक से चले गए लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्य नेताओं के साथ चर्चा जारी रखी। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने हाल के दलित आंदोलन और सामाजिक समीकरणों को लेकर भी चर्चा की है। पार्टी लिंगायत समुदाय के उन नेताओं पर ज्यादा जोर दे रही है जो सामाजिक रूप से ज्यादा प्रभावी हों। इसके अलावा वह वोकलिगा और दूसरे समुदायों को भी साधे रखने की कोशिश में जुटी है। 

 

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025