इराक से 38 भारतीयों के शव के अवशेष लेकर अमृतसर पहुंचे वीके सिंह

Date: 02/04/2018
1165

इराक के मोसुल में बंधक बना कर मार डाले गए 38 भारतीय मजदूरों के शव भारत आ गए हैं। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह विशेष विमान से शव लेकर अमृतसर पहुंच गए हैं। यहां शवों को लेने के लिए पंजाब सरकार के मंत्री भी पहुंचे हैं। बता दें कि इराक में जान गंवाने वालों में सबसे ज्यादा 27 लोग पंजाब के ही थे।
इराक से रवाना होने से पहले विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने  बताया कि 38 भारतीयों के शव उन्हें सौंप दिए गए हैं। वीके सिंह ने कहा, शव सौंपने के लिए इराकी सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं। 38 लोगों के शव हमें मिल गए हैं, जबकि 39वें शव का डीएनए मैच किया जाना अभी बाकी है। ऐसा लगता है कि इनमें से ज्यादातर लोग आईएसआईएस आतंकियों की गोलियों का शिकार बने हैं।
अमृतसर के बाद विमान कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा, जहां शाम 5।30 बजे पहुंचेगा। यहां से विमान सीधे पटना जाएगा और रात करीब 8।30 बजे यहां पहुंच जाएगा। ताबूतों को विमान में चढ़ाए जाने पर भारत के विदेश राज्य मंत्री वी के। सिंह ने उन्हें सलामी दी। इस दौरान सिंह ने आतंकवादियों की आलोचना की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी सरकार के रुख को जाहिर किया। उन्होंने आईएसआईए बेहद क्रूर संगठन बताते हुए कहा कि हमारे देश के नागरिक आईएस की गोलियों के शिकार हुए हैं। हम लोग हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ हैं।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025