बुलेट की टंकी पर बैठी लड़की फिर शुरू हुआ रोमांटिक स्टंट

Date: 08/03/2023
1151

समय न्यूज़ 24 डेस्क

जयपुर :आठ मार्च यानी आज बुधवार को होली है। रंगों का खुमार लोगों पर चढ़ चुका है। इस बीच एक रोमांस वाली होली का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक लड़की बुलेट की टंकी पर बैठी है।युवक बाइक चला रहा है। लड़की ने लड़के को गले रखा है।खुलेआम इस रोमांस का वीडियो राजस्थान की राजधानी जयपुर का है। दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा है। इससे पहले अजमेर से भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था।
जवाहर सर्किल चौराहे पर कैमरे में कैद हुआ प्रेमी जोड़ा
बीच सड़क रोमांस का वीडियो जयपुर के जवाहर सर्किल चौराहे का बताया जा रहा है। इसमें बुलेट पर जाते हुए एक प्रेमी जोड़ा दिख रहा है। लड़की, लड़के की तरफ मुंह करके पेट्रोल टंकी पर बैठी है। वह बाइक चला रहे युवक को गले हुए है।
पुलिस नंबर के जरिए युवक का पता लगा रही
वायरल वीडियो का पुलिस ने भी संज्ञान लिया है। नंबर के आधार पर पुलिस युवक का पता लगा रही है। यातायात पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अजमेर और लखनऊ में भी आए थे ऐसे मामले
इससे पहले अजमेर भी एक प्रेमी जोड़े का बीच सड़क स्टंट करते हुए वीडियो सामने आया था। पुष्कर रोड पर युवक बाइक चला रहा था और लड़की उसे गले लगाकर रोमांस कर रही थी। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया था। वहीं, लखनऊ में भी ऐसा मामला सामने आ चुका है। लखनऊ पुलिस ने भी आरोपी लड़के पर कार्रवाई की थी।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025