व्हॉट्सएप ने मार्च में 18 लाख भारतीय खातों पर लगाया प्रतिबंध

Date: 02/05/2022
1150

समय न्यूज़ 24 डेस्क

व्हॉट्सएप ने मार्च में 18.05 लाख भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगा दिया। ऐसा उपयोगकर्ताओं से मिली शिकायतों और इस मंच पर सेवा शर्तों के उल्लंघन को रोकने के लिए आंतरिक व्यवस्था के तहत किया गया।
सोशल मीडिया कंपनी की मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। पिछले साल लागू हुए नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों के तहत 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाले डिजिटल मंच के लिए हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी जरूरी है। इस रिपोर्ट में शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई का विवरण होता है।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, एक से 31 मार्च, 2022 के बीच व्हॉट्सएप ने 18.05 लाख भारतीय खातों के दुरुपयोग की जानकारी सामने आने पर इनपर प्रतिबंध लगाया है।
भारतीय खातों की पहचान +91 फोन नंबर के जरिये की गई।
व्हॉट्सएप के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जैसा कि ताजा मासिक रिपोर्ट में उल्लेख है, कंपनी ने मार्च महीने में 18 लाख से अधिक खातों को प्रतिबंधित किया है।’’
उल्लेखनीय है कि मेटा के स्वामित्व वाली व्हॉट्सएप ने फरवरी में 14.26 लाख भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगाया था।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025