IPS मनोज शशिधर होंगे सीबीआई स्पेशल एसआईटी के चीफ सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करेंगे

Date: 07/08/2020
1159

समय न्यूज़ 24 

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के लिए सीबीआई ने स्पेशल एसआईटी का गठन किया है। आईपीएस मनोज शशिधर इस एसआईटी के मुखिया होंगे।गुजरात कैडर के 1994बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज शशिधर को काफी तेज तर्रार अधिकारी माना जाता है। उन्हें इसी साल जनवरी में सीबीआई का ज्वाइंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। मनोज शशिधर की नियुक्ति की मंजूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने दी थी। गृह मंत्री अमित शाह भी इस कमेटी के मेंबर हैं।

सीबीआई में आने से पहले मनोज शशिधर गुजरात स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो में बतौर एडिशनल डीजी काम कर रहे थे। वह वडोदरा के पुलिस कमिश्नर, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच में डीसीपी, अहमदाबाद में ही ज्वाइंट कमिश्नर भी रहे हैं। शशिधर की गिनती ईमानदार और तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारियों में होती है। इसी के चलते सरकार उन्हें सीबीआई में ले आई थी।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025