29 साल पहले मोदी ने कहा था- राम मंदिर निर्माण के समय ही आऊंगा अयोध्या

Date: 05/08/2020
1154

समय न्यूज़ 24 

राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या जा रहे हैं और उससे पहले तीन दशक पुरानी उनकी कुछ तस्वीरें और बयान फिर से चर्चा में आ गए हैं। बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडावाणी के साथ रथ यात्रा के समय की उनकी फोटो और मुरली मनोहर जोशी के साथ वर्ष 1991 में अयोध्या की उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर हो रही हैं। इसके साथ ही उनका वह बयान भी चर्चा में आ गया कि उन्होंने 29 साल पहले अयोध्या में कहा था कि अब यहां वापस तभी आऊंगा जब राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा

दरअसल, अयोध्या में राम मंदिर की मुहिम से पीएम नरेंद्र मोदी का बहुत पुराना नाता है। 1990 जब आडवाणी ने सोमनाथ से अयोध्या तक रथयात्रा शुरू की थी तो उस रथ पर मोदी भी सवार थे। राम मंदिर निर्माण को लेकर समर्थन जुटाने के लिए आडवाणी ने 25 सितंबर, 1990 को गुजरात के सोमनाथ से रथयात्रा शुरू की, जिसे विभिन्न राज्यों से होते हुए 30 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचना था। आडवाणी वहां कारसेवा में शामिल होने वाले थे। हालांकि, यह रथयात्रा अयोध्या तक नहीं पहुंच पाई। बिहार में आडवाणी को तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के आदेश पर 23 अक्टूबर को समस्तीपुर में गिरफ्तार कर लिया गया।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025