प्रसिद्ध ज्योतिषी बेजन दारुवाला का 90 वर्ष की आयु में निधन

Date: 30/05/2020 06:32 AM
1154

समय न्यूज़ 24 डेस्क

प्रसिद्ध ज्योतिषी बेजन दारुवाला का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वह गुजरात के गांधीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे. कोरोना वायरस के प्राथमिक लक्षण के बाद उनका इलाज चल रहा था. हालांकि, उनकी कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई थी. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने उनके निधन पर दुख जताया है.

विजय रूपाणी ने ट्वीट किया कि प्रसिद्ध ज्योतिषी बेजन दारुवाला के निधन से दुखी हूं. मैं दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं. मेरी संवेदना. बेजन दारुवाला का जन्म 11 जुलाई 1931 को मुंबई में हुआ था. अपनी सटीक भविष्यवाणी का नमूना कई बार पेश करने वाले बेजन दारुवाला पारसी परिवार से ताल्लुक रखते थे.

बेजन दारुवाला की कई भविष्यवाणी लोगों को आज भी याद है. संजय गांधी की मौत की भविष्यवाणी भी बेजान दारुवाला ने ही की थी. इसके अलावा राजनीति से जुड़ी कई सटीक भविष्यवाणियों के लिए उनका जिक्र किया जाता है. भारतीय जनता पार्टी के उद्भव की भविष्यवाणी भी बेजन दारुवाला ने ही की थी.

इसके अलावा करगिल से लेकर गुजरात भूकंप जैसी कई भविष्यवाणियां भी दारुवाला ने ही की थी. साल 2004 में कांग्रेस के सत्ता में आने से पहले ही दारुवाला ने बता दिया था कि मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. बेजन दारुवाला ने 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर भी भविष्यवाणी की थी.

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि जीत का सेहरा एनडीए के सिर सजने वाला है. उन्होंने नरेंद्र मोदी की जीत की भविष्यवाणी की थी. बेजन दारुवाला बॉलीवुड सेलेब के बीच सबसे मशहूर ज्योतिष‍ियों में से एक थे.

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025