UP के बाद अब MP में भी सड़क हादसा, मजदूरों को लेकर जा रहा ट्रक पलटा, 5 की मौत

Date: 16/05/2020 Admin SN24
1157

देश में एक दिन में ट्रक दुर्घटना की तीसरी खबर आ रही है. इस बार हादसा मध्य प्रदेश के सागर में हुआ है. एमपी के सागर के दलबतपुर में मजदूरों को लेकर जा रही एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 5मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 20मजदूर घायल हो गए हैं. प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है.

 

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

रिपोर्ट के मुताबिक ये दुर्घटना सागर से छतरपुर की ओर जा रहे ट्रक के पलटने से हुई है. इसमें हादसे में 20लोग घायल बताए हुए हैं. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही सागर और छतरपुर दोनों जिलों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

एक दिन में तीसरी ट्रक दुर्घटना

बता दें कि ये एक दिन में तीसरी ट्रक दुर्घटना है. शनिवार की सबसे बड़ी ट्रक दुर्घटना यूपी के औरैया में हुई. यहां रात 3.30बजे सड़क के किनारे खड़ी मजदूरों से भरी एक ट्रक को दूसरी ट्रक ने टक्कर मार दी. इस घटना में 24मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15से 20मजदूर घायल हो गए हैं. ट्रक हादसे की दूसरी घटना महाराष्ट्र तेलंगाना के बॉर्डर पर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर हुई है. यहां लगभग 70 मजदूरों को लेकर आ रहा एक ट्रक रात के 3.30 बजे पलट गया. इस घटना में 20 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025