पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा- मोदी जी का कोई वंश ही नहीं

Date: 20/03/2019
1153

एनसीपी छोड़ हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए कटिहार से सांसद तारिक अनवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। वंशवाद की राजनीति पर पीएम मोदी के ब्लॉग पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वह शायद इसलिए ऐसा बोले रहे हैं, क्योंकि उनका कोई वंश रहा नहीं।

पीएम मोदी ने बुधवार को वंशवाद की राजनीति पर एक ब्लॉग लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि सबसे अधिक इसका नुकसान संस्थाओं को हुआ है। पीएम ने कहा कि प्रेस से लेकर पार्लियामेंट तक, सोल्जर्स से लेकर फ्री स्पीच तक, कॉन्स्टिट्यूशन से लेकर कोर्ट तक, किसी को भी वंशवाद की राजनीति ने नहीं छोड़ा है।

पीएम मोदी के ब्लॉग पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी जी शायद इसलिए ऐसा कह रहे हैं, क्योंकि उनका वंश रहा नहीं। जिसका कोई वंश ही ना हो वह कैसे यह बात कह सकता है।' वह आगे कहते हैं कि 'यह (वंशवाद) तो सारी दुनिया में हो रहा है। कोई ऐसा देश नहीं है, जहां वंश को आगे नहीं बढ़ाया जाता है।' तारिक अनवर कहते हैं कि, 'हर व्यवसाय में यह (वंशवाद) है। कोई ऐसा व्यवसाय बताइए जहां लोग अपने वंश को आगे नहीं बढ़ाते हैं। राजनीति में भी आते हैं। उनका योगदान देखा जाता है।'

तारिक अनवर यहीं नहीं रुके. आगे उन्होंने कहा, 'मोदी जी को आगे अपना वंश बढ़ाना नहीं है, इसलिए वह ऐसी बाते कह रहे हैं.'

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025