संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के टिकट चेकिंग स्टाफ को मिला हैंडहेल्ड टर्मिनल

Date: 04/01/2019
1155

भारतीय रेलवे ने आधुनिकता की ओर अपना एक और कदम बढ़ा दिया है। रेलवे ने अपने टीटीई को अत्याधुनिक हैंडहेल्ड टर्मिनल (एचएचटी) दे दिया है। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के टिकट चेकिंग स्टाफ को हैंडहेल्ड टर्मिनल दिए गए हैं। इस टर्मिनल से अब उन्हें यात्रियों का टिकट चेक करने और अगले स्टेशन पर आरक्षण स्थिति की सूचना ऑनलाइन मिल जाएगी। इससे चलती गाड़ी के अंदर ही टीटी टिकट बना सकेगा और यह भी देख सकेगा कि कौन सी सीट खाली है और कौन सा टिकट कैंसिल हुआ है।

संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की गाड़ी संख्या 12393/12394 है और यह राजेंद्र नगर-नई दिल्ली-राजेंद्र नगर के बीच चलती है। हैंडहेल्ड टर्मिनल को इंटरनेट से जुड़े टर्मिनल के माध्यम से ट्रेन में सीटों की स्थिति लगातार अपडेट की जाती है जिससे चलती ट्रेन में किसी सीट के खाली रह जाने पर उसको नियमानुसार प्रतिक्षारत यात्रियों को आवंटित किया जा सकता है। पूर्व मध्य रेल में हैंडहेल्ड टर्मिनल के साथ टि‍कट चेकिंग की शुरुआत पिछले साल 14 दिसंबर से पटना राजधानी में की गई थी।

हैंडहेल्ड टर्मिनल की मदद से अब टीटीई अगले स्टेशन से ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों को रियल टाइम में सीट की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा प्रतीक्षारत टिकट वाले यात्रियों के लिए खाली सीट की उपलब्धता अधिक होगी जिससे यात्री संतुष्टि बढ़ेगी। सीट की बुकिंग अधिक होने से रेलवे की आय में वृद्धि होगी। डिजिटल इंडिया की पहल को बढ़ावा मिलेगा। हैंडहेल्ड टर्मिनल के साथ कार्य चेकिंग स्टाफ के लिए अधिक सुविधाजनक और गैजेट के साथ कार्य करने से उनका आत्मसम्मान भी बढ़ेगा। चेकिंग स्टाफ को रिजर्वेशन चार्ट लेकर नहीं चलना पड़ेगा जिससे कागज की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025