कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने किया ध्वजारोहण और केक काटकर जश्न मनाया

Date: 28/12/2018
1156

कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने ध्वजारोहण किया और केक काटकर जश्न मनाया। गांधी वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे और पार्टी के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मिलकर केक काटा।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर हम उन करोड़ों कार्यकर्ताओं, पुरुषों एवं महिलाओं की निःस्वार्थ सेवा और योगदान का जश्न मनाते हैं एवं उन्हें स्वीकार करते हैं जिन्होंने वर्षों तक पार्टी के निर्माण एवं इसके बने रहने में मदद की। हम नेपथ्य के इन नायकों के प्रति आभार और सम्मान प्रकट करते हैं। मैं इन सभी को सलाम करता हूं।

कार्यक्रम के बाद अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा, '133 साल पहले आज ही के दिन दुनिया का सबसे बड़ा जनांदोलन शुरू हुआ था। इसके बाद से यह आंदोलन राष्ट्र निर्माण के प्रति खुद को समर्पित रखे हुए है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025