पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में पीएम मोदी ने जारी किया 100 रुपये का स्मारक सिक्का

Date: 24/12/2018
1151

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। इस पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर है। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती है। उसी के अवसर पर स्मारक सिक्का जारी किया गया है। बता दें, अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। ऐसे में सरकार उनकी 95वीं जन्मतिथि को खास बनाया है!

सिक्के के एक ओर पूर्व प्रधानमंत्री वाजयपेयी की तस्वीर होगी और दूसरी तरफ अशोक स्तंभ होगा। सिक्के के एक तरफ पूर्व प्रधानमंत्री का पूरा नाम देवनागरी और अंग्रेजी में लिखा जाएगा। वहीं तस्वीर के निचले हिस्से में वाजपेयी का जन्म वर्ष 1924 और देहांत का वर्ष 2018 अंकित किया जाएगा। इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा। सिक्के की बांयी परिधि पर देवनागरी लिपि में भारत और दांयी तरफ अंग्रेजी में इंडिया लिखा जाएगा।

इस स्मारक सिक्के को 100 रुपये के मूल्य वर्ग में रखा जाने का प्लान है और यह सिक्का प्रचलन में नहीं आएंगे. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस सिक्के को 3300 से 3500 रुपये की प्रीमियम दरों पर बेचे जाने की उम्मीद है. वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार सिक्के का डिजाइन तैयार है और मुंबई टकसाल जल्द ही इसकी ढलाई का काम शुरू करने वाला है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025