जम्मू-कश्मीर में आज आधी रात से लागू होगा राष्ट्रपति शासन

Date: 19/12/2018
1151

जम्मू-कश्मीर में आज आधी रात से राष्ट्रपति शासन लागू हो जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू कश्मीर में केंद्रीय शासन लागू करने के आदेश की घोषणा पर हस्ताक्षर कर दिए। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन 1990 से 1996 तक लगा था। गौरतलब है कि महबूबा मुफ्ती की सरकार गिरने के बाद जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लगा हुआ था।

आज आधी रात से राज्यपाल शासन खत्म हो जाएगा और राष्ट्रपति शासन लग जाएगा। राज्यपाल की रिपोर्ट के बाद केंद्र सरकार ने सोमवार को राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर दी थी। राष्ट्रपति शासन लगने के बाद राज्य के सारे अधिकार संसद के पास चले जाएंगे। अब राज्यपाल कोई भी निर्णय खुद नहीं ले सकेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले उन्हें केंद्र की अनुमति लेनी होगी।

बीजेपी ने जून में पीडीपी से अपना समर्थन वापस ले लिया था जिसके बाद महबूबा मुफ्ती की सरकार गिर गई थी। तभी से जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लगा हुआ था जिसकी अवधि 19 दिसंबर को खत्म हो रही है।

बीते महीने में बीजेपी और कांग्रेस ने स्थानीय पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोशिश की थी लेकिन राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने खरीद फरोख्त और सरकार के स्थिर न रहने का हवाला देते हुए विधानसभा को भंग कर दिया था।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025