कुंभ 2019 का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान कहा कि अर्ध कुंभ आने के लिए दुनिया को दिया न्योता, अब मैं भी यूपी वाला हूं

Date: 16/12/2018
1146

कुंभ 2019 का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने प्रयागराज में जनसंभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां आने से उन्हें ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के विकास के लिए परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। इससे प्रयागराज आने के लिए कनेक्टिविटी बढ़ेगी। यहां की सड़कों की स्थिति में सुधार हुआ है।  प्रयागराज तप, तपस्या और संस्कार की धरती है। साथ अब श्रद्धालु अर्धकुंभ में अक्षय वट के दर्शन भी कर सकेंगे। पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान कहा कि अर्ध कुंभ आने के लिए दुनिया को न्योता दिया। अब मैं भी उत्तर प्रदेश वाला हूं।

यहां देखें वीडियो  http://www.samaynews24.com/videonews.aspx?id=1027

गंगा के घाटों को सुंदर बनाया गया है। कुंभ के दौरान सफाई रखने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किए जा रहे हैं। मां गंगा को स्वच्छ और अविरल रखने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने प्रयागराज की तारीफ करते हुए कहा कि प्रयागराज को न्याय का मंदिर भी कहा जाता है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद कर दिया। कांग्रेस के सर्वोच्य नेताओं ने जनमत का अपमान करने का कार्य किया।कांग्रेस ने बल और छल के दम पर संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने का काम किया। कांग्रेस स्वार्थ के आगे न देश का हित देखती है, न लोकतंत्र का। उन्होंने न्यायपालिका को कमजोर किया, उसे अपने हिसाब से मोड़ा। कांग्रेस चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग लाई। जजों को डराना, धमकाना कांग्रेस की पुरानी सोच का हिस्सा है। कांग्रेस का इतिहास जितना काला है, वर्तमान उतना ही कलंकित है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025