राजस्थान में राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को दी सीएम पद की कमान- सूत्र

Date: 13/12/2018
1145

राजस्थान में सीएम पद के नाम पर राहुल गांधी की अंतिम मुहर लग गई है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने अशोक गहलोत पर भरोसा जताया है। शाम चार बजे इस नाम का आधिकारिक एलान जयपुर में किया जा सकता है। इससे पहले अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी। अब राहुल गांधी मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात करेंगे। यहां सीएम पद के दो दावेदार ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ माने जा रहे हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को लेकर दो दिनों से जारी सस्पेंस पर आज विराम लग गया। सूत्रों के मुताबिक, सूबे के अगले मुख्यमंत्री कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत होंगे। यानि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट रेस में पिछड़ गए। गहलोत पहले भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पायलट और गहलोत दोनों आज जयपुर से दिल्ली आए और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। अब दोनों नेता जयपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। खबर है कि मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा शाम चार बजे की जा सकती है।

राजस्थान में ट्रेंड अनुसार कांग्रेस ने पांच साल बाद सत्ता में वापसी की है। कांग्रेस गठबंधन ने 199में से 101सीटों पर जीत दर्ज की है। उसे बीएसपी के 6और कुछ अन्य विधायकों का समर्थन हासिल है। सरकार बनाने के लिए सूबे में 100सीटों की जरूरत है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025