पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में बीजेपी की करारी शिकस्त के बाद, किसानों की कर्जमाफी पर फैसला कर सकती है मोदी सरकार

Date: 13/12/2018
1179

फाइल फोटो

पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की करारी शिकस्त के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की कर्जमाफी पर फैसला ले सकते हैं। यह कदम 2019लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की सरकार का मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकता है। बीजेपी को हिंदी पट्टी के तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सत्ता गंवानी पड़ी है। जहां ज्यादातर लोग कृषि पर निर्भर हैं। कांग्रेस ने इन तीनों ही राज्यों में कृषि लोन माफ करने का एलान किया था और बीजेपी पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया था। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी की हार की एक वजह किसानों में नाराजगी है।

सूत्रों के मुताबिक, देश के 26।3करोड़ (263मिलियन) किसानों और उन पर आश्रित लोगों की मदद के लिए केंद्र की मोदी सरकार कर्जमाफी की योजना जल्द ही तैयार करेगी। न्यूज़ एजेंसी रॉयर्टस के मुताबिक, सरकारी सूत्रों ने बताया कि करीब 4लाख करोड़ रुपये (56बिलियन डॉलर) तक के कर्ज की माफी हो सकती है। पूर्व की यूपीए सरकार ने साल 2008में करीब 72हजार करोड़ रुपये तक की कर्जमाफी की थी। इसका फायदा मिला और उसे 2009के चुनाव लगातार दूसरी बार सत्ता मिली थी।

उत्तर प्रदेश के एक किसान नेता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में हार की बड़ी वजह किसानों में नाराजगी है। उन्होंने कहा, ''चुनाव नतीजों ने साफतौर पर मोदी सरकार के खिलाफ किसानों के गुस्से को दर्शाया है। किसान जानते हैं कि राज्य सरकार घाटे की वजह से किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकती है, ऐसे में मोदी सरकार ही इस कदम की ओर आगे बढ़ सकती है।'

कर्जमाफी को लेकर अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इससे सरकार का राजकोषीय घाटा और बढ़ सकता है. कर्जमाफी से बैंकों के लिए भी जोखिम गहरा सकता है।सूत्रों और विश्लेषकों का कहना है कि अगर सरकार के पास सीमित राजकोषीय गुंजाइश होगी तब यह कुछ ही क्षेत्रों में कर्जमाफी कर पाएगी।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025